कोतमा पुलिस व्दारा अपहृता नाबालिक को किया गया दस्तयाब व आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल publicpravakta.com


कोतमा पुलिस व्दारा अपहृता नाबालिक को किया गया  दस्तयाब व आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

                      


कोतमा :- दिनांक 16.11.2024 को  बदला नाम कामिनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक बच्ची को कोई बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है रिपोर्ट पर अपराध संख्या 457/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस कायम कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना 4- 5 माह से पता न चल पाने के कारण  अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा दस हजार रूपये का इनाम उद्घोषणा भी की गयी थी।  

 

             श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोतीउर्र रहमान के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी ,एस.डी.ओ.पी. महोदया कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में थाना कोतमा प्रभारी सुन्द्रेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अपहृता को जिला सूरत गुजरात से दस्तयाब परिवारजन को सुपुर्द किया गया,मामले में धारा 87, 64(2)ड बी.एन.एस एवं 5(L)/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी प्रकाश कुमार कुशवाहा पिता डेम चन्द्र कुशवाहा निवासी बहेराबांध थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को सूरत गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया  

 

                  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सुन्द्रेश सिंह,  सउनि बृजेश कुमार पाण्डेय , ,प्र.आर. संजीव त्रिपाठी ,महिला आर.पिंकी प्रजापति ,एवं स.उ.नि.शिवानन्द शुक्ला (रीडर) साइबर सेल  प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार ,पंकज मिश्रा  की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget