यातायात विभाग ने विशेष अभियान के दौरान 736 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 6,32,500 का लगाया गया जुर्माना publicpravakta.com


यातायात विभाग ने विशेष अभियान के दौरान 736 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 6,32,500 का लगाया गया जुर्माना


शराब के नशे में वाहन चलाते 32 वाहन चालकों को पकड़ा न्यायालय द्वारा लगाया गया 3 लाख 35 हजार का जुर्माना


तेज गति से वाहन चलाने पर 38 वाहन चालकों पर कार्यवाही 45000  लगाया जुर्माना



 अनुपपुर :-  सड़क दुर्घटनाएं रोकने  हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाकर दुर्घटना के मुख्य कारण जैसे ड्रिंक एंड ड्राइव ओवर स्पीडिंग तथा दुर्घटना घटित  होने पर मृत्यु के मुख्य कारण जैसे बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा दुर्घटना पर पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके इसके लिए वाहनों के दस्तावेजों की चेकिंग  करने के निर्देश जारी किए गए है।

                       जिसके तहत अनूपपुर यातायात पुलिस द्वारा यातायात प्रभारी ज्योति दुबे के नेतृत्व में  1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चालानी कार्यवाही  में बिना थर्ड पार्टी बीमा वाहन पाए जाने पर 10 वाहनों पर ,बिना फिटनेस होने पर 6 वाहनों  पर , वाहनों में एच एस आर पी नंबर प्लेट ना होने पर 130 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले  32 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। प्रदूषण  सर्टिफिकेट ना होने पर 20 वाहनों पर कार्यवाही की गई। कुल 736 वाहन चालकों पर कार्रवाही करते हुए 6,32,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। 


अभियान का उद्देश्य

 

सड़क दुर्घटना के कारणों पर अंकुश लगाकर दुर्घटनाएं रोकना 


सड़क दुर्घटना घटित होने पर पीड़ित को मुआवजा मिल सके


**यातायात पुलिस अनूपपुर*

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget