धर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारते हुए बनाई सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव publicpravakta.com


धर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारते हुए बनाई सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव


आकाश पवार 


कोटा :- छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 में अभी तक कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर नगर पालिका एवं कोटा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से विजय प्राप्त की। कोटा विधानसभा में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद यहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों तथा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपनी मोहर लगाई है।


पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जो धर्मांतरण के विरुद्ध अपना घर वापसी अभियान चला रहे हैं, ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि यहां की जनता अब कांग्रेस की धर्म विरोधी नीतियों को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व की जीत है, जो जनता के भरोसे को दर्शाती है।


जूदेव ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार—केंद्र, राज्य और अब नगर निकाय में भी—जनता के विश्वास और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों और दूरदृष्टि के कारण प्रदेश में विकास की नई लहर आई है।


उन्होंने कहा कि नगर निकायों में भाजपा की जीत यह प्रमाणित करती है कि जनता अब सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।


इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्होंने कोटा विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी विजय नहीं, बल्कि धर्म विरोधी ताकतों, धर्मांतरण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की चेतना का प्रतीक है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget