प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज पुष्पराजगढ़, और अनूपपुर विधान सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे publicpravakta.com


प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज पुष्पराजगढ़, और अनूपपुर विधान सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे


 अनूपपुर :- म्र.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी दो दिवसीय प्रवास पर आज 12 फरवरी को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधान सभा क्षेत्र एवं अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यक‌ताओं  की बैठक के लेंगे। वहीं कल 13 फरवरी को कोतमा विधान सभा में सुबह 11 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे।


प्रेस विज्ञप्ति एवं, विभिन्न समाचार एवं सूचना के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने अनु‌पपुर जिला आगमन पर जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत करने की अपील की है  | वही  कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, मोची संगठनों, कांग्रेस प्रकोष्ठ  के पदाधिकारियों को अपने टीम के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील किया है।


बैठकों में काँग्रेस पदाधिकारी दिखायेंगे अपनी ताकत


 जीतू पटवारी के आगमन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी पूरे दम- ख़म के साथ तैयारी में जुटे दिखाई दे रहे हैं। सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,  छात्र संगठन एवं कांग्रेस के प्रकोष्ठ , सह‌भागी संगठना के नेत अपने चहेते नेताओं के साथ से जुटे दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम की नेतागण अपने सफलता के लिए जोरदार प्रयासो में दिखाई दे रहे हैं| 


एक दिखेगी कांग्रेस या जारी रहेगा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप झूठी 


कांग्रेस की अंदरूनी लडाई आज शक्ति प्रर्दशन के रूप में सड़‌को पर दिखाई दे सकती है। पिछले दिनों जिस तरह से युवा कांग्रेस नेता गुड्‌डू चौहान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच मीडिया में चल रहे गुड्डू चौहान के निष्कासन और  युवा कांग्रेस के मौजूदा जिला अध्यक्ष होने के पत्र पर कई सवाल खड़े किए जा रहे है इन उठे सवालों के बीच गुड्डू चौहान गोलमटोल जबाव देकर अपनी सफाई देते रहे है। पिछले विधान सभा चुनाव में  कोतमा विधान सभा में कांग्रेस प्रत्यासी सुनील शराफ के खिलाफ प्रचार के दोषी पाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा निस्कासित किया गया था निष्कासन के बाद पुष्पराजगढ़ विधायक का संरक्षण मिलने पर पार्टी का काम तो जोर शोर से किया जा रहा था किन्तु प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा उनका निलंबन का आदेश बापस नहीं होना व युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित न करना पोस्टर पंम्पलेटो में नाम गायब करना और भी गंभीर सवालों से घिरे मुद्दों को समझाइस या वार्निंग दी जाएगी या  जीतू पटवारी गुड्‌डू चौहान को बहाल करेंगे अथवा सब कुछ इसी कुछ अंदाज से चलता रहेंगा ?

नेताओं के अपने - अपने समर्थक प्रेस मीडिया ग्रुप भी है जिनमे से कुछ जिला अध्यक्ष रमेश सिँह व उनकी नीतियों के समर्थक है तो कुछ दूसरे खेमे के समर्थक है मीडिया में ख़बर  भी उसी हिसाब से आ सकती है ?


कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेस नेताओं ने किया भारी संख्या में भाग लेने की अपील-


 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रामेश सिह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रेम कुमार त्रिपाठी, पिछडावर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्षरजन राठौर, नारेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, राम अग्रवाल शिव कुमार गुप्ता, अनूपपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वेदक पटेल, जैतहरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष-शैलेन्द्र सिंह, जमुना बदरा ब्लॉक अध्यक्ष क गुड्‌डू मिश्रा, संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, राजेश पाण्डे, राजेश द्विवेदी मोती लाल शर्मा, अजय यादव, सेवादल के डा० एहसान अली अंसारी,अज्जू तिवारी, आर. एस. शर्मा , सेवादल के रामसजीवन गौतम दोमल सिंह, पुरुषोतम चौधरी,प्रदीप मिश्रा, आदि ने अपील किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा ज्यादा संख्या में पहुंचे |

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget