माघ पूर्णिमा पर बनने जा रहा बेहद शुभ संयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, करियर और आर्थिक होगी मजबूत
माघी पूर्णिमा के विषय पर कुछ होगा विशेष ज्योतिषचार्य पंडित अखिलेश त्रिपाठी
अनूपपुर : - हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में कल यानि 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा पर इस साल महाकुंभ का पांचवां शाही स्नान भी किया जाएगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य व शोभन योग बनने से भी इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ऐसे में किन राशियों के लिए का दिन शुभ रहने वाला है,आइए जानते हैं..
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा का दिन शुभ साबित होगा। करियर में उल्लेखनीय प्रगति होगी, जिससे आपको संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी और ऋण चुकाने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी छवि और निखरेगी। इस समय के दौरान आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को माघ पूर्णिमा के बाद सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता हैं। मनचाही जगह पर जॉब करने का मौका भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की भी संभावना प्रबल है।
तुला राशि
माघ पूर्णिमा के शुभ योग तुला राशि के जातकों को आत्मनिर्भर बन सकते हैं। समाज में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और लोग आपके विचारों की सराहना करेंगे। सोशल मीडिया पर भी आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा, जिससे धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप घर की सजावट या आरामदायक वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप अधिक प्रसन्नता महसूस करेंगे। इस दौरान पड़ोसियों और समाज के लोगों से अच्छे संबंध स्थापित होने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस अवधि में पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। अपने कार्यों में एकाग्रता बनाए रखने से सफलता सुनिश्चित होगी। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं।