कोतमा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के चार आरोपियो को किया गिरफ्तार publicpravakta.com


कोतमा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के चार आरोपियो को किया गिरफ्तार 


अनूपपुर/कोतमा :- दिनांक 14.10.2024 को फरियादी हेतराम सिंह गोड़ पिता सुंदर सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लेदरा थाना कोतमा द्वारा सूचना दिया था कि इसका लड़का अर्जुन सिंह गोंड उम्र 16 वर्ष सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए तालाब तरफ गया हुआ था जिसकी लाश शाम करीब 8:00 बजे बरमसिया की झाड़ी में मिली है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली जानवर मारने के लिए नंगी जी.आई.तार 11000 वोल्टेज में करंट लगाकर रखे थे जिसमें  अर्जुन सिंह की  करंट लगने से मौत हो गई है सूचना पर मर्ग क्रमांक 70/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया तथा उक्त दिनांक को ही गांव की अमृत लाल यादव की बच्ची भी नित्य क्रिया के लिए गई थी जिसे भी करंट लगने से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, की शिकायत मिलने पर मर्ग एवं शिकायत की जांच दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली जानवर को करने के लिए नंगी जी.आई. तार लगाकर करंट फैलाया गया जिसमें अज्ञात आरोपी यह जानते हुए लगाया था कि उक्त तार के करंट में आने से किसी की भी मृत्यु हो सकती है जानते हुए लगाया गया था , उक्त करंट से अर्जुन सिंह की मृत्यु होना एवं अमृतलाल की बच्ची घायल होना पाया गया है जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 428/24 धारा 105 ,125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटनास्थल के आसपास के गांव के संदेहियों से लगातार पूछताछ किया गया जिसमें 01. मानसिंह पिता भूखन सिंह उम्र 40 साल,02. कृपाल सिंह पिता भंवर सिंह उम्र 30 साल दोनों निवासी लेदरा एवं 03. राम जी सिंह पिता ददुवल सिंह उम्र 45 साल ,04.श्री सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पिता बलधारी सिंह उम्र 35 साल दोनों निवासी जमुनिहा थाना कोतमा के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर उक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त नंगी जी.आई.तार एवं तार फैलाने के लिए उपयोग में लाई गई लकड़ी डंडा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है/।             उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक सुंद्रेश सिंह ,सहायक उप निरीक्षक बृजेश पांडेय, चंद्रहास बांधेकर ,प्रधान आरक्षक रामपाल पटेल  रामखेलावन यादव, आरक्षक नरेंद्र , अभय त्रिपाठी ,चालक आरक्षक दिनेश किराडे , जितेंद्र मंडलोई, साइबर सेल प्रधान आरक्षक  राजेंद्र अहिरवार,आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget