भले जेल जाना पड़े मगर प्रदर्शन बेहतर होगा - गुरमीत सिंह मंगू publicpravakta.com


भले जेल जाना पड़े मगर प्रदर्शन  बेहतर होगा - गुरमीत सिंह मंगू


अनूपपुर :- किसान नया यात्रा को लेकर अनूपपुर जिले के प्रभारी बनाए गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के   वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मंगू ने प्रेस वार्ता के दौरान कहां की 19 सितम्बर जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बातया की लोकतंत्र में सभी को अपने अधिकार के लिए प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्रता मिली है, कांग्रेस पूरे प्रदेश में 20 सितंबर को  किसान के हित के लिए  न्याया यात्रा निकाल रही इसी क्रम में अनूपपुर जिले में भी  20 सितंबर को नया यात्रा निकाली जानी है, जिसको लेकर  प्रशासन से अनुमति मांगी गई जहाँ पर प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया, उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि  कांग्रेस अनूपपुर जिले में  किसान न्याय यात्रा निकालेगी, प्रदर्शन करेगी व किसानो के  हितों के लिए लड़ेगी चाहे उन्हें जेल ही जाना क्यों ना पड़े |  साथ इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अन्न दाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। भारी वर्षा से उनकी सोयाबीन एवं धान की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है. वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रतिक्विटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे है, और आज भी उनकी फसली की एमएसपी के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है। राहुल गांधी भी लगातार किसानों कि

फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी ग्यारंटी की मांग कर रहे है। प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानी,बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि खस्ताहाल खराब सड़के, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर पर हो रहे दुराचार , अजा एवं अजजा , अल्पसख्यकों के साथ भेदभाव अत्याचार एवं अन्य स्थानीय मुद्दो को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  ने निर्देशित किया है की दिनांक 20 सितम्बर 2024 को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी | यात्रा का रूट 5 से 10 कि.मी. का चयन करें तथा किसान न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा किसानों कि स हभागिता सुनचित कि ज जाएगी । उक्त किसान न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिला अध्यक्ष पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सासद, विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, मोर्चा संघठन  विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी तथा किसान भाईगों एवं प्रभावित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी होंगी

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget