भारतीय मजदूर संघ का त्रि वार्षिक सम्मेलन संपन्न publicpravakta.com


 भारतीय मजदूर संघ का त्रि वार्षिक सम्मेलन संपन्न


अनूपपुर :- विगत दिवस अनूपपुर में भारतीय मजदूर संघ का जिला अनूपपुर त्रिवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें नवीन जिला कार्यकारिणी की  घोषणा की गयी। श्री दीपक विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष एवं सुमित बक्सरिया जी को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

जिला सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक राजेंद्र तिवारी  ,जिला व्यवस्था प्रमुख हरिशंकर वर्मा , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शहडोल संभाग प्रभारी प्राम्पी सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताराचंद यादव , द्वारका मिश्रा , विभाग प्रमुख राजेश सिंह परिहार  एवं कोयला खदान संघ हरदेव क्षेत्र एवं बिजली कर्मचारी संघ, आशा उषा,सफाई मजदूर संघ , राज्य कर्मचारी संघ, वनवासी मजदूर संघ ,ठेका मजदूर संघ, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों  की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। नव नियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार - विमर्श  किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget