रामनगर पुलिस ने कांबिग गस्त के दौरान 06 वारन्टियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश publucpravakta.com


रामनगर पुलिस ने कांबिग गस्त के दौरान 06 वारन्टियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश 


अनूपपुर/रामनगर :- दिनांक 26.09.2024 को कांबिग गस्त के दौरान गिरफ्तारी वारन्टियो की तलाश करने हेतु निर्देशित किये जाने पर उपनिरी० एस०एल० मरावी के नेतृत्व में उपनिरी० बाबूलाल परस्ते, सउनि उमेश तिवारी, सउनि० धर्मेन्द्र महोबिया, विनोद नाहर, अशोक सिहं, प्रआर० सनत द्विवेदी, प्रआर० निरंजन खलखो, प्रआर० बसन्त कोल, आर० अनुराग भार्गव, आर० अंशू कुमार, आर० मनोज उपाध्याय, आर० मदन पाटिल, आर० अनुराग सिहं, आर० विनोद मरावी के द्वारा कांबिग गरत किया गया कांबिग गस्त के दौरान वर्ष 2020 से मारपीट, गाली गलौज के फरार आरोपी वास्न्टी 01 प्रेमलाल केशवरे पिता धनीलाल केशवरे उम्र 71 वर्ष निवासी सिविल दफाई राजनगर, 02- हीराचंद केवट उर्फ गोल्डन पिता बबलू केवट उम्र 21 वर्ष निवासी कच्ची दफाई झीमर, 03- रामप्रसाद उर्फ हवेली पिता अजुर्न कोल उम्र 40 वर्ष निवासी विशेषर दफाई राजनगर, 04- रामभजन लोनी पिता रामलाल लोनी निवासी दर्री टोला मलगा, 05- सूरजकोल उर्फ पचौनी पिता सुखलाल कोल निवासी वार्ड क्रं० 01 विशेषर द‌फाई राजनगर एवं चोरी के फरार आरोपी 06- रूपेश कुमार केवट पिता अशोक केवट उम्र 32 वर्ष आमाडांड को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कोतमा में पेश किया गया है।

इस प्रकार थाना रामनगर द्वारा 06 आरोपी गिरफ्तारी वारन्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget