महिला मंडली ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव publicpravakta.com


महिला मंडली ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव


(पुष्पेन्द्र रजक)


अनुपपुर / राजेन्द्रग्राम :- हरियाली तीज महोत्सव पर महिलाएं सामूहिक रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं श्रवण मास के पारंपरिक गीत व शिव पार्वती के भजन गाती हैं एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन भी करती है। इसी तारत्यम में विगत दिनों राजेन्द्रग्राम महिला मंडली के द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर हरियाली महोत्सव के रूप में किरर घाट जंहा का दृश्य बहुत ही मनमोहक वा घने वादियों के बीच स्थित मिड वे ट्रीट पर बड़े ही हर्ष और उमंग के साथ हरियाली तीज मनाया गया। तो अनुपपुर में राधा कृष्णा उत्सव ग्रुप अनूपपुर द्वारा हरियाली अमावस्या के दिन होटल गोविंदम मे सभागार मे सावन उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया 


परंपरागत परिधानों में सज धज कर उत्सव में शामिल हुई महिलाएं


उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित संगठन की सभी महिलाएं अपने परंपरागत परिधानों में सज धज कर सभी ने मेहंदी लगाई परंपरा को जीवंत रखने के लिए हरी हरी चूड़ियां पहन कर  सावन के झूलों का भी बखूबी आनंद लिया मनोरंजन के उद्देश्य से छोटी-छोटी प्रतियोगिताओ एवं इसके बाद महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीतों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तीज त्यौहार पर झूला झूलकर लोकगीतों में थिरक कर बहुत ही उमंग व उत्साह से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।


महिलाओं ने एक दूसरे को दी  हरियाली तीज की बधाई


कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को  हरियाली तीज की बधाई दी साथ ही महिलाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त हरियाली महोत्सव कार्यक्रम क्वीन राजश्री अग्रवाल एवं आयोजक मंडल के मुख्य सहयोगी अंजना केशरवानी एकता केशरवानी मनीषा गुप्ता वंदना गुप्ता रेखा गुप्ता ज्योति गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाऐ सम्मलित हुई।



राधा कृष्णा उत्सव ग्रुप द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा


 राधा कृष्णा उत्सव ग्रुप अनूपपुर द्वारा हरियाली अमावस्या के दिन होटल गोविंदम मे सभागार मे सावन उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जिसमे नगर की महिलाआें ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव मे महिलाओं का स्वागत राधा कृष्णा ग्रुप के सदस्यों मनीषा राजपूत, आकांक्षा शुक्ला, रंजीता तोमर, सुमित्रा शुक्ला, स्मृति चतुर्वेदी, आरती ताम्रकार, नीलम गुप्ता, माया मिश्रा, मनीषा मिश्रा, पूनम शर्मा, पुष्पांजलि सोनी, विधि शर्मा, रेखा सोनी, प्रीति अग्रवाल, ज्योति नंदा के द्वारा बैच लगाकर व श्रृंगार की पोटली देकर किया गया। नगर के लगभग एक सैकड़ा महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अपने अपने प्रतिभाआें का हरियाली महोत्सव पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, वही नगर की नवदुर्गा महिला मण्डल ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और एक मिशाल पेश की कि उम्र मायने नही रखती। सावन उत्सव मे हर उम्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया जिससे यह प्रतीत हुआ कि लोगों मे सावन उत्सव को लेकर कितना उत्साह था। गीत संगीत, लोक गीत, नृत्य ने एक समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिलाओं को एक एक पौधे के साथ ढेर सारे उपहार देकर ससम्मानित विदाई दी गई और आने वाले वर्ष मे और भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया गया जिसमे नगर की अधिकांश महिलाओं को सम्मिलित किये जाने का प्रयास भी किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत मे रति व्यूटी पार्लर की संचालिका अंशू गुप्ता ने आये हुये सभी महिलाओं को अपनी तरफ से ससम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, निल्पी बघेल, श्वेता नामदेव, अनुराधा, संगीता सिंह, पूजा सक्सेना, अल्का मिश्रा, पूनम शिवहरे, पूजा शिवहरे, सरोज शिवहरे, पिंकी, सजनी सोनी, मोना ताम्रकार, रोशनी शुक्ला, बिन्दु सिंह, दुर्गा राठौर पूनम शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget