संचालक लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर मीरा अग्निहोत्री व संचालक लोक सेवा केन्द्र जैतहरी अनीता राय को पांच - पांच हजार रू.की शास्ति से किया गया दण्डित publicpravakta.com


संचालक लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर 
मीरा अग्निहोत्री व  संचालक लोक सेवा केन्द्र जैतहरी अनीता राय  को पांच - पांच  हजार रू.की शास्ति से किया गया दण्डित


अनूपपुर :- मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर का जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन जिला अनूपपुर सोनू सिंह राजपूत द्वारा 5 जुलाई 2024 को औचक निरीक्षण किया गया था।

                जहां कुछ कमियां पाई गई थी।उसके पश्चात 11 जुलाई 2024 को कमियो के चलते संचालक लोक सेवा केंद्र अनूपपुर मीरा अग्निहोत्री को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।जिसका जवाब संचालक लोक सेवा केंद्र ने प्रस्तुत किया जो असंतोष जनक रहा।

       आर.एफ.पी.एनेक्जर-7 के तहत समेकित रूप से पाँच हजार रू. की शास्ति से मीरा अग्निहोत्री संचालक लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर को दण्डित किया गया।एवं चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया कि लोक सेवा केन्द्र का संचालन आर.एफ.पी. के तहत् संचालित किया जाय।आर.एफ.पी. के तहत् लोक सेवा केन्द्र का संचालन कार्य ना पाये जाने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

        मीरा अग्निहोत्री संचालक लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर को जुर्माना राशि 5000 रुपए (पाँच हजार रू.) 3 दिवस के अंदर जमा कराते हुए जमा राशि की स्लिप कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन) अनूपपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


पाँच हजार की शास्ति से अनीता राय संचालक लोक सेवा केन्द्र जैतहरी दण्डित


लोक सेवा केन्द्र जैतहरी का जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन जिला अनूपपुर सोनू सिंह राजपूत द्वारा 5 जुलाई 2024 को औचक निरीक्षण किया गया था।

                जहां कुछ कमियां पाई गई थी।उसके पश्चात 11 जुलाई 2024 को कमियो के चलते संचालक लोक सेवा केंद्र जैतहरी अनीता राय को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।जिसका जवाब संचालक लोक सेवा केंद्र जैतहरी ने प्रस्तुत किया जो असंतोष जनक रहा।

         आर.एफ.पी.एनेक्जर-7 के तहत समेकित रूप से पाँच हजार रू.की शास्ति से अनीता राय संचालक लोक सेवा केन्द्र जैतहरी को दण्डित किया गया।एवं चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया कि लोक सेवा केन्द्र का संचालन आर.एफ.पी. के तहत् संचालित किया जाय।आर.एफ.पी. के तहत् लोक सेवा केन्द्र का संचालन कार्य ना पाये जाने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

        अनीता राय संचालक लोक सेवा केन्द्र जैतहरी को जुर्माना राशि 5000 रुपए (पाँच हजार रू.) 3 दिवस के अंदर जमा कराते हुए जमा राशि की स्लिप कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन) अनूपपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget