छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा publicpravakta.com


 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा


अनूपपुर :-  छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में 14 मार्च 2024 को प्रातः 10:30 बजे हो रहा है आगमन के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री साव 10ः35 पर मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे 11:00 बजे मां नर्मदा मंदिर में दर्शन के पश्चात 11:30 बजे अमरकंटक में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत करेंगे इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे  स्व सहायता  भवन राजेंद्र ग्राम में लाभार्थी संपर्क शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे दोपहर 1:55 बजे सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के निजी निवास पर पहुंचेंगे जहां पर 2:00 बजे किसान संगठन भारतीय कोयला मजदूर संघ एवं एनजीओ के साथ बैठक एवं भोजन करेंगे, दोपहर 3:00 बजे राजेंद्र ग्राम में घर-घर जनसंपर्क अभियान करने के पश्चात दोपहर 3:30 बजे राजेंद्र ग्राम में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे इसके उपरांत शाम 4:30 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव  के आगमन पर आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget