पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को दिया गया मध्यप्रदेश विधानसभा का श्री सुंदर लाल पटवा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान publicpravakta.com


पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को दिया गया मध्यप्रदेश विधानसभा का श्री सुंदर लाल पटवा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 


अनूपपुर :- मध्यप्रदेश विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में संसदीय उत्कृष्टता सम्मान,पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।संसदीय उत्कृष्टता सम्मान जिसमें पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के कर-कमलों द्वारा मध्यप्रदेश के विधायक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया।इस दौरान साथ में उपस्थित  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डा.सीतासरण शर्मा,संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा, की उपस्थिति में संसदीय उत्कृष्ट विधायक समान प्रदान किया गया।मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच विधायकों को यह सम्मान दिया गया है।


विधानसभा के संसदीय मर्यादाओं का पालन करने और विधानसभा की गतिविधियों में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।श्री मार्को जी कांग्रेस के उन विधायकों में हैं जो प्रश्नकाल में सक्रिय रहते हैं और बहसों में अपने क्षेत्र की मांगों को लेकर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखते हैं।और अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर हमेशा लडाई लडे़ हैं।पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर कई बार विधायक के द्वारा सरकार के ख़िलाफ़ विधानसभा के बाहर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी किए है ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget