भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा बनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस publicpravakta.com


भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा बनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 


अनूपपुर :- आज दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा कम से कम एक वृक्ष का पौधे का रोपण किया गया तथा उसकी सुरक्षा तथा विकास के लिए संकल्प लिया गया। इसके पश्चात प्लास्टिक मुक्त विश्व की कल्पना को साकार करने के लिए, विश्व को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। साथ ही तुलसी महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें हमारी भावी पीढ़ी जिनके हाथों में देश का भविष्य है, उनको पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया तथा पर्यावरण को हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, इस विषय पर तुलसी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संत जी ,भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत महासचिव डॉ.देवेंद्र तिवारी जी, भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत पर्यावरण प्रमुख बीरेंद्र सिंह जी, भारत विकास परिषद शाखा सलाहकार सुदामा राम पांडे जी, अध्यक्ष  राज किशोर तिवारी जी,उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जी, प्रचार- प्रसार प्रमुख डॉ. देवेंद्र सिंह जी , भारत को जानो प्रमुख वंदना सोनी जी, महिला बाल विकास प्रमुख शब्द अधारी जी ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget