कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना तत्काल लागू की जाएगी - फुन्देलाल सिंह मार्को publicpravakta.com


कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना तत्काल लागू की जाएगी - फुन्देलाल सिंह मार्को


अनूपपुर :- विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में नारी सम्मान की बात की है।उसी के तहत नारी सम्मान योजना लांच की जाएगी।इसमें हर महिला को 1500 रुपए हर महीने कांग्रेस की सरकार उनको देगी।

                उक्त आशय के सारगर्भित विचार नारी सम्मान योजना के तहत पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खोढ़री (जोड़ा तालाब के पास ) आयोजित कार्यक्रम में  विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने मुख्य अतिथि की हैसियत से उपस्थित विशाल महिलाओं के जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत जैतहरी,सम्माननीय समस्त जिला पंचायत सदस्य अनूपपुर एवं जनपद सदस्यगण,ज.पं.जैतहरी सम्माननीय समस्त सरपंच,उपसरपंच,पंचगण ज.पं.जैतहरी रहे।

              कार्यक्रम की अध्यक्षता शीला सिंह,सरपंच ग्राम पंचायत खोढ़री ने की।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं से कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए एवं  कहां की कांग्रेस की सरकार बनते ही इसका लाभ महिलाओं को मिलना प्रारंभ हो जाएगा।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से नारी सम्मान के फॉर्म भरवाए गए।

            कांग्रेस का कहना है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस प्रदेश भर की महिलाओं के लिए नारी सम्मान में प्रतिमाह 1500 देगी।इस कारण महिलाओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन्हीं फॉर्म के आधार पर महिलाओं को प्रति माह 1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे,इसके साथ ही गैस सिलेंडर 500 रुपए के दाम पर दिए जाएंगे।

         पुष्पराजगढ़ विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने नारी सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सार्थक बताते हुए सरकार आने के बाद इन घोषणाओं को तुरंत ही अमल में लाने की बात कही है।कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को अलग से फॉर्म नहीं भरने होंगे इन्ही फॉर्म के आधार पर सम्मान निधि मिलेगी।महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर और नारी सम्मान के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि हमारी नारी सम्मान योजना महिलाओं के लिए है।  महंगाई की मार से आज के समय में कोई भी तबका इससे अछूता नहीं है।इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा और 1500  रुपए महिलाओं को दिया जाएगा यह हमारी कांग्रेस सरकार बनने का संकल्प है।            

                                                               उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस नारी सम्मान योजना के फार्म कांग्रेस कार्यकर्ता शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों के घर घर जाकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवा रहे हैं उस पर सरकार बनते ही शत-प्रतिशत अमल किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget