कांची शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती से रामलाल रौतेल ने की भेंट publicpravakta.com


कांची शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती से रामलाल रौतेल ने की भेंट


विश्व शान्ति एवं भारत कल्याण के लिये की प्रार्थना


अनूपपुर :-  मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने नागपुर में कांची कामकोटि शंकराचार्य परमपूज्य विजयेन्द्र सरस्वती से सौजन्य भेंट कर देश के कल्याण की प्रार्थना की।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री रौतेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीना रौतेल के साथ परमपूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं सौजन्य भेंट हेतु नागपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने विजयेन्द्र सरस्वती जी महाराज को  अमरकंटक  आमंत्रित करते हुए विश्व शांति तथा भारत के कल्याण हेतु प्रार्थना की। श्री रौतेल ने दूरभाष पर बतलाया कि शंकराचार्य जी के दर्शन मात्र की योजना से यहाँ आना हुआ था। मैने उनसे अमरकंटक पधारने का आग्रह किया है। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget