कोतमा ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र निगवानी रेउसा एवं जर्राटोला बूथ मे विजय संकल्प अभियान हुआ संपन्न publicpravakta.com


कोतमा ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र निगवानी रेउसा एवं जर्राटोला  बूथ मे विजय संकल्प अभियान हुआ संपन्न 


अनिल जयसवाल


कोतमा :- 4 मई से 14 मई तक भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश व्यापी अभियान संपन्न होने जा रहा है। पार्टी ने इस अभियान को बूथ विजय संकल्प अभियान का नाम दिया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल  कोतमा ग्रामीण अंतर्गत शक्ति केंद्र निगवानी रेउसा एवं जर्राटोला का क्लस्टर सम्मेलन निगवानी में संपन्न हुआ  जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम  ने कहा कि बूथ इकाई ही हमारी सांगठनिक संरचना की मूल कड़ी है। यदि हमने बूथ सशक्त कर लिया तो हमे कोई हरा नहीं सकता। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हमे इस बार बूथों पर विशेष कार्यप्रणाली विकसित करनी है। शक्ति केंद्रों के आधार पर हमे प्रत्येक 10 बूथों का एक क्लस्टर गठित करना है। एक क्लस्टर में स्थित प्रत्येक बूथों से बीस-बीस मुख्य कार्यकर्ताओं का चयन करना है तथा चयनित कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करना है। अपने बूथों के इन मुख्य कार्यकर्ताओं को समस्त सांगठनिक गतिविधियों से अवगत कराना है तथा हमारे सरकार की जन हितैषी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देनी है, ताकि हमारे बूथ के मुख्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से हमारी नीति रीति तथा उपलब्धियां को जन सामान्य के‌ बीच पहुंच सकें इस प्रकार सभा को संबोधित करते हुए कोतमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने बताया कि हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है। वही कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की आत्मा है। हमारी सबसे महत्वपूर्ण बूथ इकाई ही हमें आगामी समय मे अपराजेय बनाएगी इसलिए हमें अपने बूथ इकाईयों को सुदृढ़ करने मे कोई भी कसर नहीं छोड़नी है। इस प्रकार बूथ विजय   संकल्प में उपस्थित 

मंडल प्रभारी राजू जायसवाल  प्रभारी अभिषेक सिंह  द्वारिका उपाध्याय  मोहनलाल गुप्ता  महामंत्री चुन्नीलाल साहू  महिला मोर्चा के जिले के महामंत्री श्रीमती ज्योति सोनी  वरिष्ठ नेता संतोष सोनी  मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल  शक्ति केंद्र के संयोजक कृष्ण कुमार जयसवाल  रामपाल पांडे  भाजपा नेता राजेश वर्मा  अमित तिवारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुपम सोनी  मंडल मंत्री विवेक सिंह गणेश गुप्ता  युवा मोर्चा के जिला मंत्री सत्या उपाध्याय  भाजपा नेता शुद्धलाल साहू  एवं सभी बूथों के अध्यक्ष महामंत्री बीएलओ   पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के सदस्य एवं टेक्नोलॉजी के माध्यम से  सोशल  मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल  अन्य कार्यकर्ता का  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget