मुख्यमंत्री जन- सेवा अभियान का अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ --- मनोज द्विवेदी publicpravakta.com


मुख्यमंत्री जन- सेवा अभियान का अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ --- मनोज द्विवेदी


कुछ पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र में अभियान का अधिक से अधिक हो प्रचार - प्रसार


कोतमा :- मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अत्यंत संवेदनशील और जन कल्याणकारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में 10 - 31 मई 2023 तक मुख्यमंत्री जन - सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अनूपपुर जिले  के कोतमा, अनूपपुर, जैतहरी, पुष्पराजगढ जनपदों में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। गाँवों और शहरी क्षेत्रों के सभी लोगों को इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये आगे आना होगा। भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने कोतमा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कोतमा, ऊरा, जमुडी, खोडरी, फुलकोना, बनगंवा , कोतमा , पोंडी, चोंडी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में संपर्क के दौरान उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार 15 विभिन्न विभागों की  67 नागरिक सेवाएं आम जनता को प्रदान करने के लिए 10 से 31 मई 2023 तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से प्रारंभ किया गया है। जिले के अन्य हिस्सों की तरह कोतमा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में सरपंच, उप सरपंच, सचिव सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में शिविर लगा कर आम जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

  श्री द्विवेदी ने फुलकोना, खोडरी 2 ,  सेमरा, जमुडी , कोतमा एवं बनगंवा सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान लोगों से चर्चा करते हुए उन्हे बतलाया कि जिला प्रशासन द्वारा 10 से 31 मई 2023 तक चलाएं जा रहे मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के द्वितीय चरण में नागरिक सेवाओं  

से संबंधित कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा-संभव शत-प्रतिशत निराकरण किया जा रहा है तथा सी.एम.हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण भी होगा। इसके साथ ही

सी.एम. हेल्पलाइन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज और वर्तमान में लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि उक्त पंचायतों एवं क्षेत्रों में अभियान की जानकारी देने के लिये डुग्गी पिटवा कर और चौपाल के माध्यम से प्रचार - प्रसार किया गया है। कड़ी धूप होने के बावजूद लोग इस अभियान के द्वारा अपने कार्य लेकर पंचायतों तक आ रहे हैं। इसके बावजूद कुछ पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार करने और फ्लैक्स लगवाने की आवश्यकता महसूस की गयी है। श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जन- सेवा अभियान से जुडे क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, पत्रकार मित्रों, अधिकारियों - कर्मचारियों , पंचायतों के जन प्रतिनिधियों, सचिवों ,जन अभियान परिषद, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हे शुभकामनाएँ  प्रदान की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget