विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जनपद अध्यक्ष का बड़ा बयान कांग्रेस में जन-सेवा ही मेरी पहचान बने-राजीव सिंह publicpravakta.com


विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जनपद अध्यक्ष का बड़ा बयान कांग्रेस में जन-सेवा ही मेरी पहचान बने-राजीव सिंह


अनूपपुर :- विधानसभा अनूपपुर क्षेत्र क्रमांक 87 को लेकर जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह ने एक भेंटवार्ता में बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में जन-सेवा ही मेरी पहचान बने।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में उनको मौका मिला तो वह कांग्रेस का परचम फहराने में कोई भी चूक नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि वह पुश्तैनी कांग्रेसी हैं पूरा परिवार कांग्रेस में रहा।बचपन से ही कांग्रेस को जाना है कांग्रेस को समझा है एवं जन-सेवा करना उनका शुरू से उद्देश्य रहा।उन्हें पिताजी के स्थान पर नौकरी मिल रही थी लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया।  उनका एकमात्र उद्देश्य था की जनता की सेवा जन-सेवा मेरी पहचान बने।आज जनपद अध्यक्ष बना हूं वह मेरी जन-सेवा की ही देन है।उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी उनके बूथ पर किसी दूसरे दल का कभी कब्जा नहीं हुआ।केवल कांग्रेस का विजय पताका फहराया है और फहराता रहेगा।उनके रग-रग में कांग्रेस समाया हुआ है और वह दिन रात कांग्रेश की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न संगठनों एनएसयूआई,युवा कांग्रेश,आदिवासी विकास परिषद के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।उसका उन्हें अनुभव है।इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में एनएसयूआई के तरफ से प्रतिनिधित्व करने का मौका भी उन्हें मिला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हिमाद्री सिंह,बिसाहूलाल सिंह,प्रमिला सिंह एवं विश्वनाथ सिंह का चुनाव प्रचार करने का अच्छा अनुभव उनके पास है।इसके साथ ही 2022 में पंचायत चुनाव में उन्होंने पूरी मेहनत की जिसका नतीजा है किस जनपद में अधिकांश स्थानों पर कांग्रेस का परचम लहराया। 

                       ज्ञातव्य हो कि जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह आदिवासी वर्ग पर अच्छी पकड़ रखते हैं।इनकी शैक्षणिक योग्यता 10 प्लस 12 के साथ ही डीसीए एवं बीए की शिक्षा प्राप्त की है। 

जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव कांग्रेश के लिए पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया और भविष्य में भी कार्य करते रहने का वादा किया।उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो निश्चित ही वह विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर 87 में कांग्रेस का परचम लहराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे और प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के हाथ मजबूत करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget