जैतहरी मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह के नेतृत्व में 20 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता publicpravakta.com

 



जैतहरी मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह के नेतृत्व में 20 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता 


अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा जैतहरी मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा निरंतर मंडल के अंतर्गत आने वाले तमाम ग्राम पंचायतों में बैठक लेते हुए संगठन के कार्य को विस्तार दिया जा रहा है साथ ही ग्राम पंचायतों में युवाओं की टीम को भाजपा में शामिल किए जाने का भी अभियान बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 मई 2023 को जैतहरी मंडल के ग्राम पंचायत छाता पटपर में जैतहरी मंडल के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटे सरपंच गजरूप सिंह की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के 20 युवाओं ने  कांग्रेस एवं जयस पार्टी की विचारधारा को त्याग करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अपनाया और सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण करने वालों में दुर्गा दत्त तिवारी, दिवेश साहू ,प्रदीप राठौर, देवेंद्र केवट ,अमर सिंह ,नोहर सिंह, राहुल पुरी ,पप्पू सिंह मरावी, गुड्डू कुमार कोल, दीपक सिंह ,विजेंद्र राठौर ,प्रकाश सिंह, संदीप सिंह ,युवराज सिंह, ईश्वर दीन ,बादल सिंह ,बृजेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।इनके सदस्यता ग्रहण करने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत किया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई.

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget