बूथ विस्तारक अभियान को लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी publicpravakta.com


बूथ विस्तारक अभियान को लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी


भाजपा जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष बूथों पर पहुंचकर कर रहे हैं कार्यों की समीक्षा


अनूपपुर  :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के तहत 14 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर 10 दिनों तक दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपना समय प्रदान करेंगे और संगठन के कार्य को पूरा करेंगे, इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पिछले दो दिनों से भाजपा के जिला प्रभारी डॉक्टर राजेश मिश्रा अनूपपुर जिले के प्रवास पर जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच  बैठक कर बूथ विस्तारक योजना 2 के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से दिए गए करणी कार्य को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में 17 मार्च 2023 को मंडल पसान के बूथ क्रमांक 158 में बैठक कर  डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी मंडल पसान के महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू तथा बूथ के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बूथ विस्तारक योजना 2 को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने 17 मार्च 2023 को शिवनी बलबहरा जैतहरी पयारी बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी से बातचीत करते हुए शक्ति केंद्र पर त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर के साथ बैठक कर संगठन ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बूथ अध्यक्षों को सक्रिय भूमिका में लाने के लिए बूथ की इकाई को मजबूत करने का कार्य किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।



एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget