ससुर ने बहू पर किया चाकू से हमला, जिला चिकित्सालय में भर्ती है महिला publicpravakta.com


ससुर ने बहू पर किया चाकू से हमला, जिला चिकित्सालय में भर्ती है महिला 


अनूपपुर :-  कोतवाली थाना अंतर्गत ससुर ने अपनी बहू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले की वजह से बहू के पेट में चोट आई है। बहू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जिला चिकित्सालय में भर्ती 26 वर्षीय किरण यादव पति प्रदीप यादव निवासी कौदेली के दो बच्चे हैं। जानकारी अनुसार 23 मार्च की सुबह महुआ बिनने को लेकर ससुर मला यादव के साथ बाद विवाद हुआ। इसी बीच घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ससुर ने बहू किरण यादव के पेट पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से खून निकलने लगा। जिसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला किरण यादव ने बताया कि उसका पति भी उसके साथ ना देकर सास ससुर का साथ देता हैं। महिला अकेले ही अपने दोनों बच्चों के साथ जिला चिकित्सालय इलाज कराने पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ससुर को पकड़कर पूछताछ कर रहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget