बूथ विस्तारक अभियान से कार्यकर्ताओं का होगा निर्माण: रामदास पुरी publicpravakta.com


बूथ विस्तारक अभियान से कार्यकर्ताओं का होगा निर्माण:  रामदास पुरी


कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ, बूथों पर पहुंचे भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता


अनूपपुर :-  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के तहत 14 मार्च 2023 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर से कॉल सेंटर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर घर और हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ दिया है। गरीबों का जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं उनको जोड़ने का काम हमें करना है। सभी कार्यकर्ता जिस तरह सीमा पर सैनिक की भूमिका होती है वैसे ही हमें बूथ पर पर शक्ति के साथ कार्य करके चुनाव में विजयश्री दिलानी है। बूथ विस्तारक अभियान से हमारे बूथ भी मजबूत होगे और नयें कार्यकर्ताओं का निर्माण भी होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी  ने मंगलवार को  बूथ विस्तारक योजना एवं कॉल सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर कही।


श्री पुरी ने कहा कि हितग्राही संपर्क के माध्यम से घर घर पहुंचकर हमें प्रतिदिन 10 परिवारों से संपर्क और संवाद करना है। हम चुनावी रण में उतर चुके है। हमारे लिए हर दिन महत्वपूर्ण है। पार्टी ने बूथ सषक्तिकरण अभियान को लेकर जो करणीय कार्य निर्धारित किए है, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें। हमारे यहां बूथ केन्द्र, शक्ति केन्द्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है। अगर हम अपने बूथ को सषक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव जीतना हमारें लिए आसान है। 


भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने कहा कि कॉल सेंटर का शुभारंभ इस उद्देश्य किया गया है की बूथ पर 14 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक संगठन द्वारा निर्धारित किए गए सभी करणी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और उन कार्यों की प्रतिदिन की समीक्षा सुनिश्चित हो सके इसलिए संगठन द्वारा कॉल सेंटर का संचालन प्रारंभ किया गया है प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग तीन कॉल सेंटर बनाए गए हैं जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बूथ स्तर पर चलने वाली सभी गतिविधियों की समीक्षा कॉल सेंटर के जिम्मेदार कार्यकर्ता करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget