कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों से बैगा बस्तियों में पहुंची विद्युत सप्लाई publicpravakta.com


कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों से बैगा बस्तियों में पहुंची विद्युत सप्लाई 


ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने प्रकट किया आभार


अनूपपुर :- जिले का कोई भी टोला मजरा गांव विद्युत विहीन ना रहे इसकी चिंता मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं अनूपपुर विधायक  बिसाहूलाल सिंह करते हुए बड़े पैमाने पर कार्य किया है और जिन स्थानों पर विद्युत सप्लाई नहीं थी उन स्थानों पर लोगों को प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके इसके लिए उन्होंने यहां से लेकर भोपाल तक अपनी बात प्रमुखता से रखते रहे जिसका परिणाम रहा आज वह क्षेत्र भी रोशनी से जगमग हो उठा।


कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयास से अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैगा बस्ती बाहुल्य देवहरा,देवरी और पचरी पानी में जो की लखनपुर पंचायत में आता है वहां बैगा बस्तियों में विद्युत सप्लाई प्रारंभ हो गई।यहां पर ट्रांसफार्मर,बिजली के खंभे और लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है और विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के समक्ष ग्रामीण क्षेत्र की जनता के द्वारा उपरोक्त स्थानों पर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु मांग की गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री  बिसाहूलाल सिंह ने  ट्राइवल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया और आज उन तमाम क्षेत्रों में रहने वालों के घर रोशनी से जगमग हो गए हैं

                 उन्होंने बताया कि देवहरा में लगभग 8 लाख 30 हजार, देवरी में लगभग 4 लाख और पचारी पानी में लगभग 31 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई थी। इसके बाद यह कार्य पूरा हो सका और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अंधेरे से मुक्ति मिली। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget