सुनीता सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ) बनी उमरिया महिला मोर्चा की प्रभारी publicpravakata.com


सुनीता सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ) बनी उमरिया महिला मोर्चा की प्रभारी


 अनूपपुर/राजनगर :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा एंव महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह  की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने 27.02.2023 को जिला प्रभारियों की घोषणा की हैं। जिसमें अनूपपुर जिले कि सुनीता सिंह, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वर्तमान में जिन्हें संगठन द्वारा उमरिया जिले में महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने अनूपपुर जिले में महिला मोर्चा को विशेष पहचान दी। महिला मोर्चा मे  सुनीता सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है। जिसको लेकर महिला मोर्चा जिला अनूपपुर में महिलाओं में काफी खुशी की लहर है। उमरिया जिला का प्रभारी बनाए जाने पर महिला मोर्चा जिला अनूपपुर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं  ने सुनीता सिंह को  बधाई प्रेषित की है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget