3 मार्च को आयोजित होगी भाजपा बूथ विस्तारक योजना की कार्यशाला publicpravakta.com


3 मार्च को आयोजित होगी भाजपा बूथ विस्तारक योजना की कार्यशाला


अनूपपुर  :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले की भूत विस्तारक योजना कि जिला कार्यालय 3 मार्च 2023 को दोपहर 12:00 से भाजपा कार्यालय अनूपपुर में आयोजित की जाएगी इस कार्यशाला को संबोधित करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश के उपाध्यक्ष श्याम महाजन भाजपा जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने बताया कि जिला बूथ विस्तारक योजना 02 की कार्यशाला में जिन कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को अपेक्षित किया गया है उनमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,सांसद एवं विधायक, जिला पदाधिकारी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य ,सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री, सभी मंडलों के प्रभारी ,सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री, प्रदेश संयोजक विभाग संयोजक सहसंयोजक, प्रकोष्ठ एवं विभाग संयोजक सहसंयोजक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सदस्य ,जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ,नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष इस कार्यशाला में अपेक्षित किए गए हैं सभी अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से निर्धारित समय सीमा पर कार्यशाला में पहुंचने की अपील की गई है उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget