जैतहरी मंडल प्रभारी सिद्धार्थ सिंह द्वारा बैठक कर कार्यकर्ताओं से की जा रही चर्चा publicpravakta.com


जैतहरी मंडल प्रभारी सिद्धार्थ सिंह द्वारा बैठक कर कार्यकर्ताओं से की जा रही चर्चा


अनूपपुर :-  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह  अपने जैतहरी प्रभार मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से संगठन की चल रही गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है इसी कड़ी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह 4 फरवरी  2023 को शक्ति केंद्र बीड के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उक्त शक्ति केंद्र में ग्राम पंचायत बीड, पपरोडी, और कल्याणपुर पंचायत के बूथ अध्यक्ष कार्य कर्ता, और पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडल प्रभारी के साथ मुख्य रूप से  मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर  जनजातीय मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल सिंह , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अमर सिंह राठौर  बैठक में उपस्थित रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह के द्वारा लगभग 1 सप्ताह से अपने मंडल के प्रभार में बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। श्री  सिंह ने बैठक के दौरान आगामी समय में होने वाली विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई। और कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकार की सभी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करते हुए सभी हितग्राहियों को विकास यात्रा में शामिल किया जाए जिससे कि हमारी सरकार की उपलब्धियां सभी को पता चल सके। हमारी सरकार के लाभार्थी हमारी सबसे बड़ी ताकत है क्योंकि सरकार ने ऐसे लोगों की मदद की है जो उसके हकदार थे ।निश्चित तौर पर समाज के हर वर्ग को हमारी भाजपा सरकार ने योजनाओं के माध्यम से बड़ा लाभ पहुंचाया है जिन्हें सरकार से  संबल मिला है उन सभी हितग्राहियों को इस यात्रा में अवश्य रूप से शामिल करना है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget