लाड़ली लक्ष्मी एवं मातृ शक्ति हितग्राही सम्मेलन कोतमा मंडल में हुआ संपन्न publicpravakta.com


भाजपा सरकार ने महिलाओं को दिया लाड़ली बहना का सम्मान


लाड़ली लक्ष्मी एवं मातृ शक्ति हितग्राही सम्मेलन कोतमा मंडल में हुआ संपन्न


अनूपपुर :- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आह्वान पर प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के निर्देशन में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा ब्यौहार के द्वारा लाडली लक्ष्मी एवं स्व सहायता समूह का सम्मेलन आयोजित हुआ,इस सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन से किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष बृजेश गौतम,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अनूपपुर के प्रभारी सुनील चौरसिया, मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष द्वय छाया सोनी,संगीता सोनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनी वर्मा, पूर्व कोतमा मंडल अध्यक्ष ममता जैन,तृप्ति सिंह सहित कोतमा मंडल की समस्त पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही।

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि सरकार भांजियों के साथ साथ अपनी बहनों का भी ख्याल रख रही है, लाडली बहना योजना के माध्यम से सभी वर्ग के बहनों को आर्थिक सहायता पहुंचा कर उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है, साथ ही कहा कि बच्चियों को खूब पढ़ाये,उनको प्रगति और उन्नति करने का पूरा अवसर दें क्योंकि अब मध्य प्रदेश की सरकार उनकी चिंता कर रही है और बेटियों को पढ़ाई के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।

महिला मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति का इस कार्यक्रम में उपस्थित होना इस बात की ओर इंगित करता है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने के लिए और समाज में एक बेहतर नेतृत्व करने के लिए अग्रसर हैं, निश्चित रूप से महिलाओं का इस तरह से कार्यक्रमों,आयोजनों में आगे आने से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जो इस क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने अपने उद्बोधन के माध्यम से कहा कि केंद्र व राज्य की हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं जिनके माध्यम से मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो रहा है स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में बदलाव देखा जा सकता है लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से जहां लड़कियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है तो वही अब माताओं और बहनों की चिंता करते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली  बहना के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने की योजना प्रारंभ की है जिसका लाभ आने वाले समय में सभी महिलाओं को मिलेगा श्रीमती रश्मि खरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति इस योजना को लेकर आभार प्रकट किया।मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री रुपाली शर्मा ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री तृप्ति सिंह ने किया। इस सम्मेलन में स्वसहायता समूह की बहनें,मातृशक्ति हितग्राही बहनें लगभग 250-300 की संख्या में एवं लाड़ली लक्ष्मी हितग्राही, माताएं बहने  उपस्थित रहीं। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget