पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि publicpravakta.com


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


जिले के सभी मंडलों में मनाई गई  जन्म जयंती, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की सुनी बात


अनूपपुर :-  देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी  का जन्मदिन  अनूपपुर जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कोयलांचल क्षेत्र बिजुरी में आयोजित कार्यक्रम मेंअटल बिहारी वाजपेयी  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष  ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के ’मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान केश शिल्पी समाज के लोगों को एक सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया और शहभोज में सम्मिलित हुए।


पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा देने का किया कार्य: बृजेश गौतम

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम  ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि  अटलजी का कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। अटल जी ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण और हर वर्ग के उत्थान के लिए कई अभिनव कार्य किये। सशक्त राष्ट्र के निर्माण और देश में सुशासन के लिए अटलजी ने शुचिता और मूल्य आधारित राजनीति की। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में अटल जी के स्वप्न को धरातल पर साकार कर रहें है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी  दलों से उपर थे। वे सर्वमान्य नेता थे। अटल जी ने अपने कामों से सरकार में सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किये है। अटल जी के जीवन का हर पहलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

बिजुरी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गया बोध मिश्रा राजू जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन सतीश शर्मा संदीप अग्रवाल के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू के मार्गदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कोतमा कालरी ग्राउंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget