एकलव्य आवासीय विद्यालयों की आंधप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले को मिले 7 पदक publucpravakta.com


एकलव्य आवासीय विद्यालयों की आंधप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले को मिले 7 पदक

 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने अर्जित किए 140 पदक 


अनूपपुर :-  एकलव्य आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश में आयोजित की गई। जिसमें मध्यप्रदेश के अनूपपुर सहित विभिन्न जिलों के 22 एथलेटिक्स विधाओं में मध्यप्रदेश के 450 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शी अधिकारी-कर्मचारी के रूप में 100 शासकीय अमले ने भी सहभागिता की। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए जनजातीय कार्य विभाग के जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री शेख खलील कुरैशी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुनटूर में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के एकलव्य आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें 35 स्वर्ण पदक, 43 रजक पदक, 62 कांस्य पदक कुल 140 पदक प्राप्त हुए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान रहा। एकलव्य विद्यालय अनूपपुर के जूडो अण्डर 14 में रिया सिंह ने एक सिल्वर, अण्डर 19 में अरुण पनिका ने एक बाउंज, सोनू बैगा ने एक गोल्ड तथा अण्डर 19 तैराकी प्रतियोगिता में बालेन्द्र सिंह ने एक गोल्ड, 2 सिल्वर तथा एक बाउंज पदक प्राप्त किया। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री विजय डेहरिया ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget