Publicpravakta.com भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा जमुना कॉलरी में बुजुर्गों का किया गया सम्मान


भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा जमुना कॉलरी में बुजुर्गों का किया गया सम्मान

अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर 2021 को भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में भाजपा पिछड़ा  मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी पटेल के द्वारा आयोजित बुजुर्गों और प्रबुद्ध जनों के सम्मान का कार्यक्रम वर्कर्स क्लब  जमुना कालरी में आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता लाल बहादुर जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह राजू गुप्ता राजेश बाथम विमल त्रिपाठी श्रीमती वंदना पटेल उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम को अतिथियों ने  संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों का सम्मान का ख्याल सदैव रखा गया समय-समय पर बुजुर्गों और प्रबुद्ध जनों की चिंता करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन करती है वहीं दूसरी तरफ सरकार तीर्थ दर्शन जैसी महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करा कर उनके लिए एक बड़ा सहारा बनी है सरकार और संगठन समाज के हर वर्ग की चिंता करते हुए उनके लिए काम कर रही है कार्यक्रम को सफल बनाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भाजपा के इंद्र लाल केवट बद्री केवट दिनेश केवट शिवम यादव सतीश यादव शारदा दुबेदी का सराहनीय योगदान रहा

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget