पब्लिक प्रवक्ता


रामनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ खपाने जा रही 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, 03 तस्कर गिरफ्तार, लग्ज़री इनोवा जब्त


पुलिस की मुस्तैदी से आधी रात को हुई बड़ी कार्रवाई


 अनूपपूर/रामनगर : - प्रदेश में संचालित नसे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 लीटर अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इनोवा वाहन क्रमांक CG 08 0991 तथा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


दिनांक 06.07.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे से 01:00 बजे के मध्य थाना रामनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लग्ज़री इनोवा वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही है। *सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार तत्काल नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।*


नाकाबंदी के दौरान टोयोटा इनोवा वाहन क्रमांक CG 08 0991 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिक्की एवं अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मो. सोएब ख़ान उर्फ पप्पू, मो. राजिक उर्फ राज एवं रामू बंसल, तीनों निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर बताया। *प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जमुना क्षेत्र से शराब लेकर छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे।*


जप्त सामग्री


* 22 पेटी गोवा शराब – 198 लीटर

* 03 पेटी बोल्ट बीयर – 36 लीटर


कुल जप्त शराब – 234 लीटर

अनुमानित कीमत – ₹1,58,580/-


इसके अतिरिक्त *तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा लक्ज़री इनोवा कार (अनुमानित कीमत लगभग ₹10 से ₹15 लाख)* भी जप्त की गई।


*गिरफ्तार आरोपी*


1. मो. सोएब ख़ान उर्फ पप्पू, पिता मो. यूसुफ़ ख़ान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।

2. मो. राजिक उर्फ राज, पिता गोरखदास बैरागी, उम्र 30 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।

3. रामू बंसल, पिता रवि बंसल, उम्र 19 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।


उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 अंतर्गत धारा 34(2), मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना की जा रही है।


सराहनीय भूमिका


इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 89 अमित पटेल, प्रधान आरक्षक 31 निरंजन खलखो, प्रधान आरक्षक 54 राहुल प्रजापति, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरीश, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक भानुप्रताप एवं आरक्षक मुमताज की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत


युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने सभी युवाओं से  सहभागिता की अपील



अनूपपुर :-  मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर जिले में प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले भर से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं, इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन पर कर रहे हैं।

युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने  बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष युवाओं से सीधे बजट को लेकर संवाद करेंगे, उनके विचार जानेंगे तथा संगठन की आगामी रणनीति एवं योजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।

प्रदीप मिश्रा ने जिले के समस्त मंडलों, महाविद्यालयों, युवा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए प्रदेश नेतृत्व से सीधे जुड़ने और अपने विचार साझा करने का सुनहरा मंच है।

कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं और युवा मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव एवं वार्ड स्तर पर संपर्क कर युवाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वागत की भी योजना बनाई गई।


कांग्रेस  जिला अध्यक्ष ने प्रस्तावित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में किया ध्वजारोहण



 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गरमाती भानु ने प्रस्तावित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गरमाती भानु ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेश का पठन किया साथ ही उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।



कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। अंत में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget